रेवाड़ी। सीबीएसई की ओर से घोषित कक्षा 12वीं नॉन मेडिकल के परीक्षा परिणाम में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय कोनसीवास की छात्रा साक्षी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रा ने केमिस्ट्री में 99 अंक प्राप्त किए है। इससे पहले मैट्रिक में भी छात्रा ने साइंस मे 100 प्रतिशत तथा कुल 96 प्रतिशत के साथ स्कूल में टॉप किया था। साथ ही जेईई मेंस में पहले ही प्रयास मे 89 परसेंटाइल आया है। इस कामयाबी में स्कूल शिक्षको के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षक पिता मनोज कुमार, माता नीतू तथा दादी मां का काफी सहयोग रहा।