सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करतीं साक्षी जांगिड़। स्रोत : परिवार
डहीना। सीहा गांव की होनहार बेटी साक्षी जांगिड़ ने डांस के क्षेत्र में पलब्धि हासिल करते हुए टीवी रियलिटी शो किसमें कितना है दम के फाइनल में जगह बनाई है। साक्षी की इस सफलता पर डहीना में सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य महेश कुमार मुदगिल ने साक्षी और उसके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इस स्तर की उपलब्धि हासिल करना बेहद गर्व की बात है।
साक्षी की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। साक्षी जांगिड़ ने सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को दिया है।