फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घुटनों में दर्द के बावजूद साहिल ने 8 घंटे 20 मिनट में पूरी की आयरनमैन स्पर्धा

Tue, 03 Nov 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 निवासी साहिल ने गोवा में आयोजित आयरनमैन 70.3 चैंपियनशिप पूरी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनिया की कठिन ट्रायथलॉन स्पर्धाओं में शामिल इस प्रतियोगिता में उन्होंने 8 घंटे 20 मिनट में लक्ष्य पूरा किया।
विज्ञापन

साहिल ने प्रतियोगिता में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21 किलोमीटर दौड़ लगाई। इसके लिए उन्होंने पिछले छह महीनों से लगातार कड़ा अभ्यास किया था। प्रतियोगिता के दौरान भीषण गर्मी और उमस के कारण कई प्रतिभागियों को परेशानी हुई। करीब 800 एथलीट रेस पूरी नहीं कर सके। वहीं, घुटनों में दर्द होने के बावजूद साहिल ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी इच्छाशक्ति के दम पर चुनौती पूरी की। साहिल पेशे से आईटी इंजीनियर हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें