फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबन कट के पास एक ट्राला व उसके साथी के साथ युवकों ने की मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव साबन के निकट कार व मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवकों ने एक ट्राला चालक और उसके साथी को रोक लिया तथा उनके साथ मारपीट की। युवकों ने ट्राला के शीशे भी तोड़ दिए। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला टोंक के गांव बहड़ निवासी रामकिशन ने कहा है कि वह 22 फरवरी को ट्राला में रोड़ी भर कर कोटपुतली से गुरुग्राम जा रहे थे। उनके साथ दूसरे चालक गांव नोरंगपुरा निवासी राकेश भी थे। रात करीब 11 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव साबन के निकट पहुंचे तो एक कार व दो मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक पहुंचे तथा उनका रास्ता रोक लिया। ट्राला रोकते ही युवकों ने उन्हें नीचे उतार कर मारपीट करनी शुरू कर दी। युवकों ने ट्राला के शीशे भी तोड़ दिए तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। बावल थाना पुलिस ने रामकिशन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें