रेवाड़ी। सेक्टर-3 में बुधवार को आरडब्ल्यूए की ओर से पौधरोपण किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की अगुवाई में नगर परिषद चेयरपर्सन विनिता पीपल और पार्षद संतोष यादव की मौजूदगी में गेट नंबर-2 की मुख्य सड़क पर पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में प्रधान यशपाल यादव, विजय राव, सेक्टर-4 प्रधान सुरेंद्र यादव, रिशु यादव, सत्यपाल यादव, नरेंद्र, बाबूलाल सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया। 101 पौधे लगाए गए। लोगों ने पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जीवनदायिनी भूमिका निभाते हैं।