फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छठ पर घर लौटने की होड़, रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

Tue, 10 Nov 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली के बाद अब छठ पूजा पर घर जाने के लिए जिले में रहने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश के लोगों में होड़ लगी है। मंगलवार को रेवाड़ी जंक्शन पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ रही। रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल, कोसली, भिवाड़ी और नीमराना सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश, असम और बंगाल के लोग अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित कोच में सीटें उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्री दिल्ली और जयपुर से चलने वाली ट्रेनों में सफर करने के लिए रेवाड़ी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को दौराई-टनकपुर ट्रेन नंबर 15091, अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन नंबर 12413, अजमेर-किशनगंज ट्रेन नंबर 15716 और बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन नंबर 14661 पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे। टिकट काउंटरों पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही।

त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जयपुर से भागलपुर के लिए बुधवार 11 नवंबर को एक तरफा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09721 जयपुर-भागलपुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे जयपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन में द्वितीय शयनयान के 10, साधारण श्रेणी के छह और गार्ड के दो डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें