संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में 10 जुलाई से सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। सफाईकर्मचारियों ने कहा कि 10 दिन में अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा, जिसके लिए खुद सरकार जिम्मेदार होगी। 10 जुलाई को प्रदेश के तमाम जिलों में प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार के उदासीन रुख को देखते हुए प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारी एक बार सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। अगर सरकार ने इन सफाई कर्मियों को विधानसभा चुनाव से पहले पक्का नहीं किया तो बड़े आंदोलन की तरफ रुख करेंगें।