संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में अब निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के कार्डधारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिल पाएंगी। चिकित्सकों की राज्य इकाई हरियाणा आईएमए के आह्वान पर आयुष्मान पैनल पर सभी अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं करने का निर्णय लिया है।
जिले में करीब 3.97 लाख कार्डधारक हैं। इलाज ना मिलने से लोगों को परेशानी हो सकती है। जिले में तकरीबन 25 अस्पताल आयुष्मान कार्डधारकों को सेवा दे रहे हैं और उन्हें 5 से 6 करोड़ का अधिक का भुगतान किया जाना है।
आयुष्मान कमेटी के चेयरपर्सन डॉक्टर राम बाबू यादव ने कहा कि र्थिक रूप से कमजोर परिवारों को योजना से लाभ मिल रहा था। निजी अस्पताल इलाज करते थे लेकिन कई माह से भुगतान नहीं हो रहा है, इसलिए निजी अस्पताल बहुत परेशानी में है। इसी कारणवश किसी भी आयुष्मान धारक मरीज का इलाज नहीं करेंगे।
निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि सरकार 6-6 महीने तक अस्पतालों को आयुष्मान कार्डधारकों के इलाज का पैसा नहीं देती। इसके अलावा उनका कहना है कि इलाज खर्च की पूर्व-स्वीकृति के बाद कटौती की जाती है और बिल अस्वीकृत कर दिए जाते हैं, जो कि गलत है। हरियाणा सरकार के साथ हुए समझौते के मुताबिक आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने आने वाले मरीजों के बिल का भुगतान निजी अस्पताल को 15 दिन के अंदर करना होता है लेकिन समझौते के मुताबिक़ पैसों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।इस संबंध में कई बार स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मीटिंग हुई है लेकिन पूरी पेमेंट नहीं हो रही है।
क