संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में राजीव चौक के पास ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना 23वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला सचिव मनोज ने की। संचालन नवल किशोर ने किया। जिला उपप्रधान सीटू रामकुंवार ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। 17 साल से गांव में अपनी सेवा दे रहे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 1 हजार रुपये बढ़ाया है। इसको लेक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में रोष है। राज्य कमेटी के आह्वान पर 3 नवंबर तक हड़ताल जारी रहेगी और आगे भी बढ़ेगी। इस धरने पर धर्मवीर, आशीष, दौलतराम, पवन, दुर्गाराम, अमित, सलेश, गजानंद, रतिराम, नरेंद्र, मुकेश, दयाल चंद, पवन, सोनू, अमित मौजूद रहे।