फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार के नोट बैन की अफवाह से उपभोक्ताओं हुए भ्रमित

Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मंगलवार से दो हजार के नोट बंद होने और एक हजार के नोट चलने की अफवाह से उपभोक्ता भ्रमित हो रहे हैं। बुधवार को बैंक की शाखाओं में इस अफवाह का पूरा असर देखने को मिला। उपभोक्ता बैंककर्मियों से दो हजार के नोट की बजाय 500 और इससे छोटे नोट देने का आग्रह करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


वायरल तस्वीर नए एक हजार रुपये की थी। इसके साथ नए साल से दो हजार का नया नोट बंद कर एक हजार रुपये का नोट चलाने की अफवाह लिखी हुई थी। बैंककर्मियों ने स्पष्ट किया ऐसी खबरें केवल उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए है। सरकार और आरबीआई की तरफ से दो हजार के नोट को बंद करने को लेकर कोई भी आदेश नहीं हैं।

फेसबुक-व्हॉट्सप पर हुई थी तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया ग्रुप फेसबुक-व्हॉट्सप पर दो हजार के नए नोट का कलर चेंज कर एक हजार रुपये का नकली नोट बनाकर एक मैसेज छोड़ा गया। यह मैसेज सभी जगह वायरल हो गया। इससे कुछ उपभोक्ता भ्रमित हो गए और अन्य लोगों के बीच भी भ्रम फैलने लगा। बुधवार को बैंक पहुंचे सभी उपभोक्ताओं को बैंककर्मियों से लोगों को सच्चाई बताई और ऐसी अफवाहों से बचकर रहने की बात कही। सूत्रों की माने तो सोशल मीडिया पर वायरल अफवाह के चलते ही उपभोक्ता दो हजार का नोट लेने से इनकार नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ता दो हजार रुपये के छुट्टे नहीं हो पाने के कारण भी छोटी करेंसी की डिमांड करते हैं। बाजार में दुकानदार भी इतने बड़े नोट को छुट्टा करने से परहेज करते हैं। ऐसे में कई बार ग्राहक पैसा होकर भी जरूरत की चीजें नहीं खरीद पाता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक हजार के नोट की फोटो देखी थी। बाद में पता चला कि यह अफवाह है। किसी ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ मजाक किया है। उस तस्वीर को गौर से देखा तो दो हजार के नोट का रंग बदलकर एक हजार का बना दिया, जबकि नोट के ऊपर हिंदी में दो हजार रुपये लिखा था। ऐसी चीजें लोगों को गुमराह करती हैं।   - योगेश कुमार, इतिहास शिक्षक

नए साल से दो हजार का नोट बैन होकर एक हजार का नोट चलने का मैसेज सुनने में आया था। यह सूचना अफवाह निकली। एक यह भी सच्चाई है कि दो हजार रुपये के नोट का छुट्टा कराना बड़ा मुश्किल हो जाता है। छोटी करेंसी में खरीदारी करने में दिक्कत नहीं आती है। वहीं कुछ दिन पहले आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास का बयान आया था कि जल्द ही एक हजार रुपये का नया नोट भी चलेगा।  - वीरेंद्र कुमार, शिक्षक, सेक्टर-4
----------
उपभोक्ताओं से खास अपील है कि ऐसी झूठी सूचनाओं, अफवाहों से बचकर रहें। सरकार और आरबीआई की ओर किसी भी संशोधन को लेकर हर बार सर्कुलर जारी किए गए हैं। आगे भी चेंजमेंट के साथ सर्कुलर भी जारी किए जाएंगे। - एसएस गुप्ता, एलडीएम, रेवाड़ी।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें