फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एम्स के लिए 200 करोड़ का फ्लाईओवर मंजूर, राह होगी आसान

Fri, 20 Nov 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव माजरा में निर्माणाधीन एम्स। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तक मरीजों और उनके परिजनों का सफर आसान बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस योजना को मंजूरी मिल गई है और इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टेंडर भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर तैयार होने से एम्स तक पहुंचने का रास्ता बेहतर होगा और क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।
फ्लाईओवर बनने से गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस, बुजुर्गों और दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को सहूलियत होगी। रेवाड़ी के अलावा महेंद्रगढ़, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के हजारों परिवारों को भविष्य में इस संस्थान से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
एम्स जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान में मरीजों के साथ उनके परिजन भी पहुंचेंगे। इसके अलावा चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों की नियमित आवाजाही रहेगी। संस्थान के पूरी तरह संचालित होने पर वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

ऐसे में फ्लाईओवर का निर्माण यातायात को सुचारु रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे लोगों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए बेहतर मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

लंबे समय से उठ रही थी बेहतर रास्ते की मांग:
एम्स के निर्माण के साथ ही क्षेत्र के लोग इसकी कनेक्टिविटी बेहतर करने की मांग उठा रहे थे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी इस विषय को उठाया था। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक में उन्होंने एम्स तक बेहतर संपर्क सुविधा विकसित करने का मुद्दा रखा था। उनके प्रयासों से करीब 200 करोड़ रुपये की फ्लाईओवर परियोजना को मंजूरी मिली है।

करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा एम्स का निर्माण
करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत से 210 एकड़ (85 हेक्टेयर) क्षेत्र में एम्स का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2024 को इसका शिलान्यास किया था। उस समय 22 माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शुरुआत में निर्माण कार्य की गति धीमी रही, लेकिन अब परिसर में विभिन्न ब्लॉकों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। एम्स परिसर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास और मेस की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों के रहने और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थियों की समय सारणी तैयार करने के बाद कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।इसके साथ ही विद्यार्थियों को संस्थान के नियमों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई है। दूसरी ओर, शिक्षकों की नियुक्ति के साथ करीब 1700 स्टाफ सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। फैकल्टी और नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं।

वर्जन:
रेवाड़ी के माजरा में एम्स का निर्माण दक्षिणी हरियाणा के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस संस्थान का लाभ तभी पूरी तरह मिल सकेगा, जब मरीजों और उनके परिजनों को यहां तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क सुविधाएं भी उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से एम्स की कनेक्टिविटी का मुद्दा लगातार उठाया गया था।-राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें