फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एकल नृत्य में आरपीएस स्कूल अव्वल

Sun, 20 Oct 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल महोत्सव में प्रस्तुतीकरण करने के लिए एकत्रित हुई छात्राएं।। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित 11 दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव के छठे दिन एकल नृत्य (प्रथम वर्ग), शास्त्रीय एकल नृत्य (द्वितीय वर्ग) और एकल गान (द्वितीय वर्ग) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव व निर्णायक मंडल के सदस्यों ने दीप जलाकर किया। उन्होंने बताया कि 75 स्कूलों के बच्चों ने एकल नृत्य (प्रथम वर्ग), शास्त्रीय एकल नृत्य (द्वितीय वर्ग) और एकल गान (द्वितीय वर्ग) में भाग लिया।


एकल नृत्य (प्रथम वर्ग) में सूरज स्कूल धारुहेड़ा, राज इंटरनेशनल स्कूल और सैनी स्कूल रेवाड़ी तृतीय पायदान पर रहा। द्वितीय पायदान पर आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी रहा और प्रथम पायदान पर आरपीएस रेवाड़ी रहा।
विज्ञापन

वहीं यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारुहेड़ा एसडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोलनी, एसवीएस स्कूल गुरावड़ा, मॉर्निंग स्टार स्कूल रेवाड़ी, यदुवंशी शिक्षा निकेतन रेवाड़ी, सर्व हिंद पब्लिक स्कूल, गुरावड़ा, सनशाइन स्कूल बालधन, आरडीएस पब्लिक स्कूल धारुहेड़ा, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, कारमेल कॉन्वेंट स्कूल धारुहेड़ा, सूरज स्कूल बावल, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंड, डीपीआई स्कूल रेवाड़ी, राजकीय मॉडल संस्कृति पब्लिक स्कूल ढालियावास, वीआईपी स्कूल रेवाड़ी, अनेजा किडोज़ स्कूल रेवाड़ी, कैनाल वेल्ली पब्लिक स्कूल बेरली, श्री वेंकेटेश पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, प्रोदगी स्कूल रेवाड़ी तथा आरपीएस स्कूल धारुहेड़ा सांत्वना स्थान पर रहा।
शास्त्रीय एकल नृत्य (द्वितीय वर्ग) में इंटरनेशनल स्कूल धारुहेड़ा, राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी और कनाल वैल्ली स्कूल रेवाड़ी तृतीय पायदान पर रहा और आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी द्वितीय पायदान व प्रथम स्थान पर जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी रहा। वहीं प्रथम इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, एसकेएस स्कूल हांसाका, वीआईपी स्कूल रेवाड़ी, न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल गुड़ियानी, सूरज स्कूल बावल, दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, सूरज स्कूल कोसली, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, अरावली इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी तथा आरपीएस स्कूल, कोसली सांत्वना स्थान पर रहा।
एकल गान (द्वितीय वर्ग) में राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाडी तृतीय पायदान पर रहा। आरपीएस स्कूल रेवाड़ी द्वितीय पायदान और प्रथम पायदान पर आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी रहा।

वहीं श्री कृष्ण एसएसएस रेवाडी, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंड, यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा, सूरज स्कूल रेवाडी, सर्व हिंद स्कूल, गुरावड़ा, सैनी पब्लिक स्कूल रेवाडी, अरावली इंटरनेशनल स्कूल रेवाडी, कैनाल वैली पब्लिक स्कूल रेवाडी, आरडीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा, दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी तथा यूरो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें