फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुनर्विकास कार्य के चलते दो ट्रेनों का बदला मार्ग

Thu, 02 Apr 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे द्वारा स्टेशन पर कोनकोर्स निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कुछ रेल सेवाओं के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित कुछ ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 20940 सुल्तानपुर-साबरमती एक्सप्रेस
यह ट्रेन 8 अप्रैल को सुल्तानपुर से प्रस्थान करते समय अपने निर्धारित मार्ग के बजाय उतरेटिया और आलमनगर होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 20963, साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस
यह ट्रेन 4 अप्रैल और 11 अप्रैल को साबरमती से चलकर उतरेटिया और आलमनगर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।अधिकारियों के अनुसार लखनऊ स्टेशन पर हो रहे पुनर्विकास कार्य के कारण यह बदलाव अस्थायी रूप से किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है ताकि सेवाएं पूरी तरह बाधित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें