फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित, एक में बढ़ेंगे डिब्बे

Sat, 12 Oct 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल पर कुसम्ही-गोरखपुर कैंट- गोरखपुर के मध्य तीसरी लाइन डालने के लिए डोमिनगढ़ जगतबेला स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेवाड़ी से होकर जाने वाली 2 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन 17, 18, व 25 अक्तूबर को पोरबंदर से रवाना होगी। वह परिवर्तित मार्ग से गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर होकर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22985/22986 उदयपुर-दिल्ली सराय-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में उदयपुर से 13 से 27 अक्टूबर तक और दिल्ली के सराय से 13 से 27 अक्तूबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 19270 मुजफ्फरपुर- पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन 20, 21, व 27 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर बढ़नी-गोंडा होकर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें