फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदले

Tue, 14 Jul 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं जबकि कुछ ट्रेनों को नियंत्रित व पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 21 जुलाई को खातीपुरा से रवाना होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
यह ट्रेन अब बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन गोंडा और गोरखपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
विज्ञापन

पोरबंदर-मुजफ्फरपुर ट्रेन 17 जुलाई को पोरबंदर से रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ मंडल क्षेत्र में लगभग एक घंटे 30 मिनट तक नियंत्रित रहेगी। यात्रियों को इस ट्रेन के संचालन समय में बदलाव के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस 18 जुलाई को दरभंगा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वाराणसी मंडल में करीब 30 मिनट नियंत्रित रहेगी। गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा 21 जुलाई को अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से गोरखपुर स्टेशन से रवाना होगी।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन को और अधिक सुगम बनाने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें