सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन को यशोभूमि में आयोजित डिस्ट्रिक्ट 3011 की ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी में 11 अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड कम्युनिटी सर्विस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए गए। इस समारोह में 144 क्लबों के रोटेरियन, कम्युनिटी लीडर्स और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रविंदर गुगनानी ने अवॉर्ड प्राप्तकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब की अध्यक्ष नेहा शर्मा की प्रशंसा की। वहीं, क्लब सचिव अनुकूल शर्मा को बेहतरीन नेतृत्व के लिए विशेष लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। क्लब को 14 ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने और 1800 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह करने के लिए भी विशेष सम्मान दिया गया।