रेवाड़ी। देशी कट्टे और पिस्टल के बल पर कुतुबपुर मोहल्ला में एक व्यक्ति से लूटपाट कर आरोपी भाग गए। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला कुतुबपुर निवासी मुकुल ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह पास के एक दुकान पर कुछ सामान लेने गया। तभी वहां पर कुछ लोगों ने आकर उस पर हमला कर दिया। असलहे के बल पर बदमाश सोने की चेन और मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। रामपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद