रेवाड़ी। गांव मैहलावास में बाइक से टक्कर लगने से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव मैहलावास निवासी हरीश ने बताया कि वह अपने ताऊ के लड़के कुलदीप व उसके पिता रामनिवास को दवाई दिलवाने के लिए स्कूटी से गांव भांडौर जा रहा थ। घर वापसी के समय दोपहर करीब 12 बजे गांव गुमीना मंदिर के पास पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता सड़क पर गिर गए। अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।