फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में नौ माह में लूट 85.7 और स्नैचिंग 36.8 फीसदी घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बीच जिले में इस साल जनवरी से सितंबर तक अधिकांश प्रमुख अपराधों में कमी दर्ज की गई। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार , 2025 की समान अवधि की तुलना में महिला अपराध 20.6 फीसदी, संपत्ति संबंधी अपराध 32.9 फीसदी और लूट के मामले 85.7 फीसदी घटे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ के मामलों में 59.4 फीसदी, वाहन चोरी में 34.2 फीसदी, स्नैचिंग में 36.8 फीसदी, साधारण चोरी में 23.8 फीसदी और गृहभेदन में 46.6 फीसदी कमी आई है। जबरन वसूली व ब्लैकमेलिंग के मामलों में 66.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
हत्या के मामलों में 48 फीसदी, गंभीर चोट में 12.8 फीसदी और साधारण मारपीट में 45.2 फीसदी कमी आई। डकैती के मामलों में भी 50 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। धोखाधड़ी के मामले 28.9 फीसदी तथा जालसाजी व कपट के मामले 37.5 फीसदी कम हुए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आर्म्स एक्ट के मामलों में 8.5 फीसदी और हरियाणा गोवंश संरक्षण अधिनियम से जुड़े मामलों में 100 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें