फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे रखा वर्क सस्पेंड

Mon, 02 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज स्टाफ संगठन के बैनर तले रविवार को रेवाड़ी डिपो के कर्मचारियों ने दो घंटे वर्क सस्पेंड रख सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। कर्मचारी सुबह  ग्यारह बजे रोडवेज कार्यशाला गेट पर एकत्रित हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचकर दो  घंटे तक धरना दिया।  कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


एसटीए परमिट की बढ़ोतरी के समय कर्मचारी यूनियन से नहीं की बात
हरियाणा रोडवेज संगठन के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र तिवाड़ी ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर भाजपा सरकार के गठन से लेकर अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री एवं विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने अपनी मांगे रख चुके हैं। लेकिन आश्वासन के बावजूद आज तक उनकी एक भी मांगे नहीं मानी गई।

उल्ट इसके सरकार ने गुपचुप तरीके से बैठक कर एसटीए परमिट धारकों के परमिटों में बढ़ोतरी कर दी। जिसमें किसी भी कर्मचारी नेता से बात तक नहीं की गई। इधर संगठन के प्रदेश महासचिव सांवत सिंह ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया और तुरंत प्रभाव से एसटीए बसों के परमिट रद नहीं किए तो संयुक्त कमेटी के फैसले पर आगे की रणनीति तय कर प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक रोडवेज के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें