फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो दिन में रोडवेज को हुआ 4 लाख रुपये का अधिक मुनाफा

Thu, 31 Aug 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रक्षाबंधन पर महिलाओं ने अपने 15 वर्ष तक के बच्चों के साथ रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की। इस बार भी 36 घंटों की अवधि के दौरान मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी गई थी। महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में पुरुषों ने भी यात्रा की जिससे रोडवेज को दो दिन में प्रतिदिन होने वाली आमदनी के अलावा 4 लाख रुपये का ज्यादा मुनाफा किया।
रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। सबसे ज्यादा यात्री गुरुग्राम, नारनौल और महेंद्रगढ़ रूट के दिखे जिसके चलते इन तीनों ही रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई गई। रेवाड़ी डिपो की तरफ से लंबी दूरी की कुछ बसों की कटौती करते उन्हें लोकल रूटों पर चलाया है। जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशान ना हो। यात्रियों की तादाद को देख रोडवेज ने रेवाड़ी डिपो के बेड़े में शामिल 97 बसों के अलावा अनुबंधित 35 बसों को रूट पर उतारा है। रोडवेज बसों में भीड़ ज्यादा बढ़ने के कारण लोकल रूट पटौदी, कोसली, कोटकासिम के अलावा गुरुग्राम व नारनौल रूट पर अतिरिक्त फेरे लगाए गए। इसके अलावा प्राइवेट बसों में भी अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

पहले दिन रोडवेज ने की अच्छी कमाई

रेवाड़ी डिपो के बेड़े में कुल 132 बसें हैं। इनमें 35 बसें किलोमीटर स्कीम वाली हैं। इन बसों से प्रतिदिन रोडवेज को करीब 13 से 14 लाख रुपये की आमदनी होती है, लेकिन एक दिन पहले मंगलवार को महिलाओं की फ्री यात्री सुविधा के बावजूद रोडवेज को नुकसान की बजाए मुनाफा हुआ है। मंगलवार शाम के बाद से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ नजर आ रही है। बस की छतों पर लोग बैठे नजर आए।
विज्ञापन


वर्जन:
रक्षाबंधन पर सभी कर्मचारियों ने अच्छा काम किया है। रोडवेज ने दो दिन में 4 लाख रुपये अधिक का मुनाफा कमाया है। इस बार रेवाड़ी रोडवेज की कमाई 18 लाख रुपये पहुंच गई। यात्रियों की सुविधा के लिए लोकल रूटों पर अधिक बसें चलाई गईं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।- रवीश हुड्डा, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें