संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हिट एंड रन कानून में हुए बदलाव को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 7 लाख रुपये और 10 साल की सजा के खिलाफ प्रधान प्रवीण यादव की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। साथ ही अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने भी समर्थन किया l जिसमें इंटक डिपो प्रधान राजपाल यादव, महासंघ प्रधान शवि कुमार,चालक संघ प्रधान संजय यादव, प्रधान सुरेश पलड़ा, अभय यादव, रविंद्र झाडोदा, नवीन कुमार, धर्मबीर मसानी, देवेंद्र खोला, रवि भीलवाड़ा, विनय कुमार, सुरेंद्र, बीरेंदर, अशोक कुमार, नरेंद्र देखोरा, उधम सिंह, सतपाल सिंह, इंदरजीत आदि भी शामिल हुए।