फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अन्य जिलों से रोडवेज को नहीं मिली बसें

Fri, 16 Feb 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के हुड्डा पार्क में एम्स शिलान्यास कार्यक्रम तक ले जाने के लिए रोडवेज की ओर से बसों की व्यवस्था की गई है। करीब 1400 बसें रोडवेज ने बुलाई थी। मगर इतनी बसें नहीं आ पाईं। कारण यह भी रहा कि हरियाणा रोडवेज यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में हरियाणा के कई जिलों ने बसें देने से मना कर दी और अपना फैसला वापस ले लिया। हालांकि, रेवाड़ी डिपो की बसें रैली स्थल में जाएगी। दूसरी तरफ रेवाड़ी रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अपना हड़ताल का फैसला प्रधानमंत्री कार्यक्रम को देखते हुए वापस ले लिया है। लोगों को फिर भी आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करीब 100 बसें रैली के लिए रोडवेज ने लगाई हैं। रोडवेज डिपो के पास अब केवल 35 बसें ही बची हैं। ऐसे में लोगों को आने जाने में समस्या उठानी पड़ सकती है। कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोग जाएंगे। अकेले रेवाड़ी से ही 40 हजार लोग कार्यक्रम स्थल पर जा रहे हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाने के लिए रोडवेज को भी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें