फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवा समारोह में आईजीयू की टीम द्वितीय

Fri, 16 Feb 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। युवा समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते प्रतिभागी। स्त्रोत : कालेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से 9 से 13 फरवरी तक आयोजित उत्तर पश्चिमी क्षेत्रीय विश्वविद्यालय युवा समारोह में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आईजीयू के सांस्कृतिक दल ने नाटक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं, मूक अभिनय प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार एवं पाश्चात्य समूह गान प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त किया। निदेशक युवा कल्याण डॉ. रवींद्र ने बताया कि इस समारोह में डॉ. आनंद शर्मा के नेतृत्व में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पाश्चात्य एकल संगीत, वाद-विवाद, इंस्टॉलेशन और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रभावी उपस्थिति दर्ज करते हुए कड़ी मेहनत के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। डॉ. रवींद्र ने बताया कि अब 28 मार्च से 1 अप्रैल तक पंजाब के कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा समारोह में हमारी नाटक की टीम इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. विजय कुमार ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव एवं कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें