फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोडवेज डिपो को मिलेंगी 10 नई बसें, जीएम ने भेजी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोडवेज डिपो को 10 नई बसें मिलने वाली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दस बसों को लेकर मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। वहीं रेवाड़ी रोडवेज डिपो का बेड़ा 177 बसों का निर्धारित किया हुआ है, जबकि डिपो में केवल 142 बसें ही मौजूद हैं। पिछले साल डिपो को 50 के करीब बसें भी मिली थीं, लेकिन इतनी ही बसें दस साल की समय सीमा पूरा करने के पश्चात रूट संचालन से बाहर हो गई। नई बसें मिलने के बाद भी डिपो की परेशानी ज्यादा कम नहीं हो पाई। रेवाड़ी जिला एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने के कारण यहां पर 10 वर्ष तक ही बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बसों की कमी के कारण जहां कई रूटों पर बसों के फेरों में कटौती चल रही है, वहीं नए रूटों पर बस सेवाएं शुरू करने में भी रोडवेज प्रबंधन को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली में बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन नहीं किए जाने से भी रोडवेज प्रबंधन की परेशानी बढ़ी हुई है। गुरुग्राम तक ही बीएस-4 बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली की ओर भी कम ही बसें जा रही हैं। वहीं, महेंद्रगढ़ समेत अन्य कई ग्रामीण रूटों पर भी बसों के फेरों में कटौती चल रही है। नई बसें आने के बाद कटौती में सुधार की उम्मीद है।

इलेक्ट्रिक एसी बसें मिलने से पूरा हो जाएगा डिपो का बेडा

जिले में 30 जून से इलेक्ट्रिक एसी बस शुरू की जाएंगी। यानी की जुलाई से बसें लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगी। रेवाड़ी डिपो के लिए मुख्यालय की ओर से 50 बसों का आवंटन किया गया है। शहर के सेक्टर-12 में बनाए जा रहे नए बस स्टैंड की जमीन पर कब्जा हटाने के बाद इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर 13.96 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। निकट भविष्य में इन बसों की संख्या 150 तक करने की संभावना है। इसी के मद्देनजर रोडवेज की तरफ से नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेंगे और तीन एकड़ जमीन पर पूरा यह स्टेशन होगा। यहां पर बनने वाली बिल्डिंग में 170 के लगभग चार्जिंग पॉइंट लगाए जाने की क्षमता तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 नई बसें उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी है। जल्द ही नई बसें मिलने की उम्मीद है।

-देवदत्त, महाप्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें