रोहतक। रोडवेज ने वर्ष-2025 में बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए 1998 से करीब 8 लाख रुपये वसूला है जबकि आरपीएफ ने रेलवे परिसर के अंदर गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वाले 770 यात्रियों पर कार्रवाई कर करीब 4.4 लाख रुपये का राजस्व वसूला है।
रोडवेज ने वर्ष-2025 के जून में सबसे अधिक 309 बिना टिकट यात्री पकड़े थे जबकि आरपीएफ ने अगस्त में 116 यात्रियों पर कार्रवाई कर मामला दर्ज किया था।
रोडवेज फ्लाइंग टीम ने बीते वर्ष में 11 माह में बिना टिकट यात्रियों से 8,00,230 रुपये राजस्व एकत्रित किया जबकि रेलवे ने भी बिना टिकट यात्रियों से अनुमानित 5 लाख से अधिक जुर्माना यात्रियों से वसूला है।
वहीं आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने बिना किसी वैध कारण के ट्रेन की चेन खींचने, रेलवे परिसर में बिना लाइसेंस के फेरी लगाने (हॉकिंग), रेल पटरी पर या रेलवे परिसर में अनाधिकृत प्रवेश करने व लेवल क्रॉसिंग (समपार) फाटक को खोलने या तोड़ने जैसे मामलों में 22 धाराओं के तहत नवंबर 2025 तक 770 पर कार्रवाई करते हुए 675 को गिरफ्तारी किया।
वहीं वर्ष 2024 में 549 में से 406 पर गिरफ्तारी के तहत कार्रवाई की गई थी। नवंबर 2025 तक आरपीएफ ने रोहतक रेलवे स्टेशन से 4,47,200 रुपये जुर्माना वसूला है। दिसंबर 2025 की विभागों की ओर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
-
रोडवेज की ओर से बनाई गई फ्लाइंग टीम बसों में निरंतर चेकिंग अभियान चलाती है। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नवंबर तक 1198 यात्रियों पर बिना टिकट का जुर्माना लगाया है।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
-
रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है। कोई घटना न हो इसके लिए सुरक्षाकर्मी निरंतर चेकिंग करते हैं। गैर कानूनी गतिविधियां करने वाले यात्रियों पर मुकदमा दर्ज किया जाता है। -
रूपचंद मीना, थाना प्रभारी, आरपीएफ।
-
विभागों की ओर से यात्रियों पर कार्रवाई
महीना : रोडवेज यात्री : रोडवेज राजस्व : आरपीएफ की कार्रवाई
जनवरी : 32 : 12,400 : 49
फरवरी : 151 : 50,650 : 40
मार्च : 174 : 66,430 : 99
अप्रैल : 164 : 6,400 : 88
मई : 191 : 70,450 : 68
जून : 309 : 1,36,100 : 58
जुलाई : 218 : 96,000 : 72
अगस्त : 208 : 79,450 : 116
सितंबर : 166 : 77,950 : 58
अक्तूबर : 168 : 55,900 : 56
नवंबर : 217 : 90,900 : 66
नोट : जानकारी विभागों के अनुसार।
40...रोहतक बस अड्डा। संवाद