रेवाड़ी। रोडवेज प्रबंधन की ओर से नए रूटों पर बसों का संचालन करने के साथ ही कोरोना के कारण बंद पड़े कुछ रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार से औद्योगिक क्षेत्र बावल के लिए दो स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
औद्योगिक क्षेत्र बावल के लिए स्पेशल बसों का संचालन करने के लिए कर्मचारियों की तरफ से रोडवेज प्रबंधन से लंबे समय से मांग की जा रही थी, क्योंकि ऑटो में किराया अधिक होने के कारण कर्मचारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब रोडवेज प्रबंधन की ओर से औद्योगिक स्पेशल बसों का संचालन शुरू करने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। एक बस रेवाड़ी से चलकर सुठानी-सुठाना होते हुए बनीपुर चौक से औद्योगिक क्षेत्र बावल पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस रेवाड़ी से चलकर आंबेडकर चौक-राजेश पायलट चौक होते हुए कसौला चौक से असाही इंडिया कंपनी औद्योगिक क्षेत्र तक जाएगी। इससे पूर्व बुधवार को रोडवेज प्रबंधन की ओर से हरिद्वार, अलीगढ़ व मुरादाबाद के लिए भी बसों का संचालन शुरू किया गया है।
ये रहेगा बसों के संचालन का समय
रेवाड़ी से औद्योगिक क्षेत्र से
सुबह 5 बज सुबह 6:30 बजे
सुबह 8 बजे सुबह 9:30 बजे
दोपहर 1 बजे दोपहर बाद 2:30 बजे
शाम 4:30 बजे शाम 5:30 बजे
सुबह 6 बजे सुबह 7:30 बजे
दोपहर बाद 2:30 बजे दोपहर बाद 3:45 बजे