फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शराब के नशे में मिला रोडवेज बस चालक, पुलिस ने किया चालान

Sat, 21 Feb 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोडवेज की किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित एक बस का चालक शुक्रवार को शराब के नशे में ड्यूटी करते पकड़ा गया। बस राजस्थान के सरदार शहर से दिल्ली जा रही थी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब बस स्टैंड के एंट्री गेट पर एक प्राइवेट बस चालक के साथ उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन

बस जैसे ही रेवाड़ी बस स्टैंड से बाहर निकलने लगी, उसी दौरान सामने से एक निजी बस आ गई। प्राइवेट बस चालक ने रोडवेज बस चालक से वाहन पीछे लेने को कहा। आरोप है कि उसने बस पीछे करने से इनकार कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बात बढ़ने पर दोनों चालकों के बीच कहासुनी हो गई।
मौके पर ट्रैफिक पुलिस की टीम पहुंच गई। प्राइवेट बस चालक ने पुलिस को बताया कि रोडवेज बस का ड्राइवर शराब के नशे में है। संदेह के आधार पर पुलिस ने चालक की एल्कोहल मीटर से जांच कराई। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को वहीं पर रोक लिया। साथ ही ड्राइवर का चालान किया गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
ट्रैफिक इंजार्च बलवंत सिंह ने बताया कि एल्कोहल मशीन में शराब की पुष्टि होने के बाद ड्राइवर का चालान किया गया है। रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बसों से हमेशा से कोई ना कोई विवाद सामने आता रहता है। दो दिन पहले झज्जर में ठेकेदार द्वारा रोड पर बीच में बस को रूकवाकर चाबी निकालकर ले जाने का मामला सामने आया था जिससे बस में सवार में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब रेवाड़ी में ड्राइवर के शराब पीकर बस चलाने का मामला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें