रेवाड़ी। नगर के सेक्टर-3 व 4 में बनाई गई सड़कें 6 माह में ही उखड़ गई। विजिलेंस की टीम बुधवार को दोनों सेक्टरों में पहुंची और सड़कों के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब में भेज दिए।
विजिलेंस अधिकारियों ने नगर परिषद के एमई व जेई को भी मौके पर बुला लिया। सेक्टर-3 व 4 के लोगों का कहना है कि उनके सेक्टर में 6 माह पूर्व सड़कें बनी थीं और ये सड़कें 6 माह में ही उखड़ गई और इन्हें तीन बार बनाना पड़ा। लेकिन अभी भी इन सड़कों की मजबूती को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
सेक्टवासियों का कहना है कि उम्मीद है कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। घटिया सड़क निर्माण की वजह से लोग भी काफी परेशान हैं। हमेशा इसे लेकर जांच भी की जा चुकी है। मगर स्थानीय स्तर पर अधिकारी इस पर सुध नहीं ले रहे थे। अब रिपोर्ट आने के बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।