फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 एमएम बारिश से सड़कें बनीं तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सावन की झड़ी लग चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर शहर में 30 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। रातभर शहर में झमाझम बारिश हुई। वीरवार की सुबह भी बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर के पॉश इलाके से लेकर निचले इलाकों तक में गलियों में और मेन सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकतम तापमान लुढ़कर 33 डिग्री पर आ गया है। तेज बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, वहीं जलभराव ने लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर दी। 11 बजे के करीब दोबारा से सूर्य देव के दर्शन हुए और हल्की धूप खिली जिससे उमस दोबारा से हो गई। उसके बाद दिनभर आसमान में बादल व धूप की लुकाछिपी चलती रही।
विज्ञापन

अगले दो दिन बारिश होने के आसार
बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ था। करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई। इसके बाद देर शाम होते-होते मौसम ने करवट बदल ली और रूक-रूक कर बारिश होती रही। रात 1 बजे से सुबह 3 बजे तक पूरे शहर में अच्छी बारिश हुई। सुबह कुछ देर के लिए जरूर बारिश रुकी लेकिन 8 बजे के बाद से फिर से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिन इसी तरह बारिश होते रहने के आसार बने हुए हैं।
गर्मी से राहत, सड़कों पर आफत
पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को तेज बारिश ने भले ही राहत दी लेकिन बारिश की वजह से सड़कें आफत भी बन गई है। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड पर जलभराव हो गया। पॉश इलाके मॉडल टाउन की सड़कें भी जलमग्न हो गई। पानी जमा होने से ट्रैफिक बाधित हुआ। कई जगह जाम लग गया। यहीं हाल दिल्ली-जयपुर हाईवे का हो गया बारिश की वजह से हुए जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खंड अनुसार बारिश
रेवाड़ी--40 एमएम
मनेठी--25.2 एमएम
पाल्हावास--14 एमएम
धारूहेड़ा--15 एमएम
डहीना--28 एमएम
बावल--62 एमएम
कोसली--20 एमएम
नाहड़--30 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें