कोसली। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दो करोड़ की लागत से गांव मोतला कलां से परखोतमपुर तक बनने वाली सड़क का शुक्रवार को शिलान्यास किया। उन्होंने एक करोड़ 31 लाख की लागत से तैयार हुए कुमरोधा-मोतला कलां सड़क मार्ग भी ग्रामीणों को समर्पित किया। समारोह उपरांत विधायक ने कैंप कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश भी दिए।
यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार निरंतर विकास की नई बुलंदियों को छू रही है। विधायक ने नाहड़ ब्लॉक में सुपरवाइजर राजबाला देवी की सेवानिवृत्ति पर आयोजित समारोह में भी शिरकत की। इस दौरान डीपीओ शालू यादव, सीडीपीओ सुमन यादव, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, जगफूल यादव, बिजेंद्र यादव, शिवराज चौहान प्राचार्य नाहड़, कृष्ण भारद्वाज समेत अन्य मौजूद रहे।