राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : 1
भिवाड़ी। जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) भिवाड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन किया गया। अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चला। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों को बढ़ावा देना रहा।
समारोह की शुरूआत भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुल साहू ने दीप जलाकर की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। जनवरी में शहर में जागरूकता रैलियां, फ्लैश मोब, नुक्कड़ नाटक और विशेष अभियान चलाए गए। वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड लिमिट और मोबाइल फोन के उपयोग से बचने के लिए जागरूक किया गया। कई स्थानों पर नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल और चॉकलेट देकर प्रोत्साहित भी किया गया। इस अवसर पर भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी, डीटीओ राजीव चौधरी, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, टिकेंद्र सिंह, डीटीओ कार्यालय का स्टाफ, स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।