फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार्यशाला में रोड नेटवर्क पर की चर्चा

Thu, 23 Jan 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज के एमए भूगोल विभाग की ओर से भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित साप्ताहिक कार्यशाला के तीसरे दिन प्रश्न निर्माण, निकटता विश्लेषण, ओवरले और रोड नेटवर्क-विश्लेषण पर विस्तार से चर्चा की गई। स्काइलाइन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोइन्फॉर्मेटिक्स रोहतक के सहयोग से यह कार्यशाला चलाई गई। एमएससी भूगोल समन्वयक डॉ. किरण बाला ने बताया कि कार्यशाला के तीसरे दिन स्काइलाइन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोइन्फॉर्मेटिक्स के शैक्षिक प्रबंधक अजय देशवाल और दस वर्षीय अनुभवी, जियोइन्फॉर्मेटिक्स विशेषज्ञ, राकेश चौहान ने प्रतिभागियों को ओवरले विश्लेषण सहित अन्य उपयोगी विषयों की जानकारी दी। इस मौके पर रिपुदमन गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऊषा रुस्तगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें