धारूहेड़ा। गांव निखरी में चोर एक ही रात कई किसानों के खेत से केबल और सोलर प्लेट चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव निखरी निवासी मोतीलाल ने बताया कि उसने अपने खेत में सोलर प्लेट लगाई है। सुबह जब वह अपने खेत देखने के लिए पहुंचे तो देखा कि ट्यूबवेल से सोलर की प्लेट गायब थी, आसपास तलाश की तो पता लगा कि उसके पड़ोसी मोहित, लिल्लूराम, जयप्रकाश, योगेश, नेकीराम, रामेहर, जरावंत, बिजेपाल, मुरारी व सतीश के खेतों से करीब 250 मीटर केबल चोरी हो गई है। पीड़ित के मुताबिक खेतों से चोरी हुए सामान की कीमत 25 हजार रुपये है।