रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर-4 में सड़क जर्जर हो चुकी है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नसियाजी रोड पर लोग कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। उधर, हुडा ने अपनी सीमा तक सड़क निर्माण करवा दिया है, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि अमरूत योजना के तहत पहले सीवर लाइन की व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसके बाद ही सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों बताया कि नसिया जी रोड से नया गांव की ओर जाने वाली सड़क बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह सीवर खुले हुए हैं। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अमरूत योजना के तहत शहर में विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन यह योजना का लाभ लोगों को पूरा नहीं मिल पा रहा है। शहर में सीवर चोक होने की समस्या अधिक है, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा है।
-----------------------------------------------------------------------------
लोग बोले-हमे आश्वासन नहीं समस्या का समाधान चाहिए
नसियाजी रोड पर मेरी दुकान के सामने ही जलभराव की समस्या बनी रहती है। यहां से गुजर रही सड़क जर्जर हो गई है। पता ही नहीं चल रहा कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे। समस्या का समाधान का सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। हमें आश्वासन नहीं समस्या का समाधान चाहिए।
संजय सैनी, नसियाजी रोड
-----------------------------------------------------------------------------
दुकान के सामने ही सीवर का गंदा पानी का भर जाता है। इससे आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सही ढंग से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण कई बार वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हैं। नसियाजी रोड दो विभागों के अधीन है। एक विभाग ने सड़क का निर्माण करा दिया, मगर दूसरी तरफ की सड़क काफी नीचे है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। हमें आश्वासन नहीं समस्या का समाधान चाहिए।
-कंवर सैन, नसियाजी रोड
--------------------------------------------------------------------
नसिया जी रोड की सड़क बीएंडआर विभाग के अंदर है। इसमें नगर परिषद का कोई हस्तक्षेप नहीं है। विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। लोगों की समस्याओं को लेकर समाधान के प्रयास जारी है।
-सरिता सैनी, वार्ड पार्षद
--------------------------------------------------------
नसिया जी रोड का कुछ हिस्सा एनएचएआई व बाकी हिस्सा नगर परिषद के अंडर में आता है। विभाग के अंडर सिर्फ सर्कुलर रोड आता है। समस्या है तो संबंधित विभाग में जाकर इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
-दलवीर, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी।