फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामपुरी के निकट एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जाटूसाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गांव मसीत निवासी 35 वर्षीय जय सिंह सीआरपीएफ में कार्यरत था तथा वर्तमान में दिल्ली में तैनात था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को वह मोटरसाइकिल पर गांव कंवाली से अपने घर जा रहा था। गांव रामपुरी के निकट एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में जय सिंह की मौत हो गई तथा कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल महेश सिंह ने बताया कि गांव रामपुरी निवासी सत्यपाल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें