फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल रोड पर गांव कमालपुर नहर के निकट तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार कंपनी कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में कंपनी कर्मी की मौत हो गई और कार चालक मौके से फरार हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के कस्बा खैरथल के मोहल्ला आनंद नगर निवासी सतीश कुमार ने कहा है कि उनका बेटा अंकित गौतम बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था तथा गांव करनावास में किराए पर रहता था। 12 जुलाई को वह अपनी मोटरसाइकिल पर करनावास से रेवाड़ी जा रहा था। गांव कमालपुर नहर के निकट गलत दिशा से आ रही एक अल्टो कार ने अंकित की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में उसे शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। अंकित को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा सतीश कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें