बावल। महाराजा अग्रसेन स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। एक निजी विद्यालय के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते। मुक्केबाजी प्रतियोगिता अंडर 17 में रिया तिहाड़ा ने 42 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
इसके अलावा अंडर 19 की 60 किलो की प्रतियोगिता में कार्तिक, शिवम तिहाड़ा ने 60 किलो अंडर 17, शुभम तिहाड़ा ने 52 किलो अंडर 17, यश छिल्लर ने 28 किलो अंडर 14 में रजत पदक जीता। विद्यालय के निदेशक हरिओम सिवाच ने बच्चों की जीत का श्रेय खिलाड़ियों और उनके कोच को दिया है। उन्होंने बताया कि रिया अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।