फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रंगोली प्रतियोगिता में रिया व प्रिया अव्वल

Fri, 10 Nov 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव भटसाना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा छठीं से रिया व प्रिया ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 से निशु व निधि की टीम ने दूसरा स्थान और जितेश व अनिकेत की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अध्यापक आशीष कुमार व लखपत सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। अंत में विद्यालय मुख्य अध्यापिका सुमन लता ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी विद्यार्थियों को व स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चंद्रशेखर पवन कुमार, राजेश कुमार, श्याम सिंह, पिंकी देवी, प्रवीण कुमार, नरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें