संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। न्यू पुलिस लाइंस स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र ऋषभ ने कुलाची हंसराज पब्लिक स्कूल नई दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण पदक जीता है। ऋषभ ने अन्य तीन में भी जैसे कि पैरलल बार्स, पोमल हॉर्स, वॉल्टिंग टेबल में रजत पदक प्राप्त किया। ओवर ऑल इंडिविजुअल ऑल राउंडर चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया। स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह दहिया ने ऋषभ को बधाई दी। कहा कि यह स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रधानाचार्य ने इस जीत का पूरा श्रेय छात्र की मेहनत को दिया है।