रेवाड़ी। मध्य प्रदेश के बैतूल में आयोजित 67वें राष्ट्रीय स्कूल गेम ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देशभर की 36 टीमों ने भाग लिया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा की टीम से खेलते हुए राज इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अंडर-19 आयु वर्ग में अर्चिका और अंडर-17 आयु वर्ग में देव यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अर्चिका और देव की उपलब्धि पर स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने बच्चों और उनके कोच कुनाल को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी, हेमंत सैनी ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया।