फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाएं साइकिल : मुकेश

Wed, 04 Jun 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 5साइकिल चलाते अध्यापक मुकेश कुमार। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के अध्यापक मुकेश कुमार ने विश्व साइकिल दिवस पर विद्यार्थियों को साइकिल चलाने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विश्व साइकिल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण व सेहत के प्रति जागरूक कर साइक्लिंग को बढ़ावा देना है। साइकिल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। अच्छी सेहत के लिए साइकिल चलाना चाहिए। इससे न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि डीजल-पेट्रोल का दोहन कम होने से पर्यावरण संरक्षण भी होता है। साइकिल चलाने से हृदय, शुगर, मोटापा कम करने से लेकर मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें