फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला पराक्रम यात्रा 23 जुलाई को अहीर धाम चूशूल घाटी पहुंचेगी

Fri, 04 Jul 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10 रेजांगला पराक्रम यात्रा पर जाते गणमान्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। रेजांगला युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी के शताब्दी जयंती वर्ष में जन्मस्थली जोधपुर से चलकर शुरू हुई रेजांगला पराक्रम यात्रा रेजांगला बलिदान परिवारों को सम्मानित करते हुए 5 जुलाई को अयोध्या धाम पहुंचेगी।
रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि यात्रा झुंझुनू, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, बहरोड, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, खरखोदा-सोनीपत, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज, बनारस, गाजीपुर, सुल्तानपुर के रास्ते यात्रा अयोध्या धाम पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह यात्रा पूरे डेढ़ महीने 6500 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर 23 जुलाई को अहीर धाम चूशूल घाटी लेह लद्दाख पहुंचेगी। सावन की शिवरात्रि के दिन अहीर धाम पर अमर बलिदानियों की समाधि पर गंगाजल अर्पित कर 2 अगस्त को नेशनल वॉर मेमोरियल नई दिल्ली में पूरे परंपरागत सम्मान के साथ यात्रा का समापन होगा।
उन्होंने बताया कि 18 नवंबर 1962 को रेजांगला पोस्ट को अपना सर्वोच्च बलिदान देकर बचाने वाले 110 अमर बलिदानों में 24 उत्तर प्रदेश के लाल शामिल थे।
13 कुमाऊं की अहीर रेजांगला (चार्ली ) कंपनी के 124 शूरवीर जवानों ने चीन की एक पूरी ब्रिगेड का सामना करते हुए 1300 से भी अधिक चीनियों को मौत के घाट उतार कर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल का दर्शन करते हुए 6 जुलाई को यात्रा हरदोई, फर्रुखाबाद के लिए आगे बढ़ेगी। 9 जुलाई को रेजिमेंट सेंटर रानीखेत और 11 जुलाई को पवित्र सावन माह की शुरुआत हरिद्वार गंगा स्नान से करेगी।
विज्ञापन

शहीद परिवार की बालिकाओं को किया जा रहा सम्मानित
नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि रेजांगला बलिदान परिवारों के सम्मान के साथ शहीद परिवारों की एक-एक बालिका को रेजांगला शौर्य समिति द्वारा 5 हजार रुपये का किसान विकास पत्र या बैंक एफडी प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। रेजांगला यात्रा फाउंडेशन के निदेशक सावन सिंह रोहिल्ला की अगुवाई में रेजांगला युद्ध के जीवित महायोद्धा कप्तान रामचंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में लेखक श्याम लाल यादव, समाजसेवी कुंवर संजय सिंह बिष्ट, मनीष कुमार, कुमाऊँ बटालियन के पूर्व जवान-अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, सोशल मीडिया से जुड़े जुनूनियों सहित एक मिनी बस और एक इनोवा कार में निरन्तर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें