फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पैरा बोशिया एशियन गेम्स में रेवाड़ी की बेटी पूजा चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के नई आबादी की रहने वाली 33 वर्षीय पैरा-एथलीट पूजा का चयन चीन के शहर हांगझोऊ में होने वाले पैरा बोशिया एशियन गेम्स के लिए हुआ है। पूजा ने बताया कि छह महीने की उम्र में ही उन्हें एक बीमारी ने जकड़ लिया था। इस बीमारी के कारण उनके दोनों पैर और हाथ प्रभावित हो गए। इसके बावजूद उनके हौसले ने उन्हें पीछे नहीं हटने दिया। अभी पूजा 20 से 28 अक्तूबर तक चीन में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए तैयारी कर रही हैं। पूजा ने दिव्यांगता को मात देते हुए 2014 में पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक के रूप में एक प्रतिष्ठित पद हासिल किया। इसके बाद पैरा बोशिया में पूजा की यात्रा प्रेरणादायक से कम नहीं है। उन्होंने न केवल पोलैंड में पॉज्नान 2022 वर्ल्ड बोशिया इंटरकांटिनेंटल चैलेंजर और इटली में रोम 2022 वर्ल्ड बोशिया इंटरकांटिनेंटल चैलेंजर जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा लगातार चार वर्षों तक नेशनल बोशिया चैंपियनशिप में हरियाणा के लिए पदक भी हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें