रेवाड़ी के रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर में डंपर से टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिला महेंद्रगढ़ के गांव गणियार निवासी मनोज कुमार (23) बाइक पर अपने पिता राजेंद्र सिंह के साथ सोमवार को रेवाड़ी से नारनौल की ओर जा रहे थे। अभी वे गांव हरि नगर के पास ही पहुंचे थे कि गांव हरिनगर के पास उसकी बाइक डंपर से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां मनोज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।