फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कूच के लिए दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित हरियाणा- राजस्थान बॉर्डर पर जुटने लगे किसान

विज्ञापन
दिल्ली जयपुर हाईवे स्थितरेवाड़ी के से सटे हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
- अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी। जीटी रोड सहित कई हाइवे पर कृषि कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए शनिवार को राजस्थान के किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित रेवाड़ी सीमा से सटे राजस्थान बॉर्डर पर जुटना शुरू हो गए हैं। इसके चलते किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर वाटर कैनन की गाड़ी सहित बैरिकेड्स लगाकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इससे पहले भी राजस्थान के किसानों ने भारत बंद आह्वान पर दिल्ली की ओर कूच करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने किसानों को रेवाड़ी सीमा में नहीं घुसने दिया था। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि पूरे राजस्थान के किसानों से संपर्क किया जा रहा है। किसान वीरवार को दोपहर के समय दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान रेवाड़ी के खेड़ा बॉर्डर स्थित राजस्थान सीमा पर जुटने शुरू हो गये हैं। उन्होंने कहा कि किसान शांति पूर्व दिल्ली की ओर कूच करेंगे, लेकिन यदि उनको रोका गया तो वह हाइवे पर ही धरने पर बैठ जाएंगे। रेवाड़ी पुलिस की ओर से हाइवे पर किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। बॉर्डर सहित हाइवे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें