फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक

विज्ञापन
बाबर की दुकान में जले हुए कपड़े - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रेवाड़ी के बावल में एक कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों की मद्द से आग पर काबू पाया जा सका। बावल के हसनपुरा मोहल्ला निवासी तिलकराज ने बताया कि उसने प्राणपुरा रोड पर कपड़े की दुकान की हुई है, मंगलवार रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलने की सूचना दी। इसके बाद दमकल केंद्र में फोन कर बताया गया। जब  तक दुकान पर पहुंचे तो अधिकतर सामान जल चुका था। दमकल गाड़ी की मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तिलकराज का कहना है कि दुकान के अंदर करीब 30 लाख से अधिक का कपड़ा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें