बावल रोड पर पेड़ों पर पानी का छिड़काव करते दमकल कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
जिले में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को एक यूआई का स्तर 500 के पार पहुंच गया।इधर प्रशासन की ओर से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पेड़ों पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है ।बता दे कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल व निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही लापरवाही प्रदूषण स्तर बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है ।वहीं इसी बीच बढ़ते स्मोक से भी प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा हैन नागरिक अस्पताल में जहां मरीजों की संख्या बढ़ गई है वहीं अस्पताल की आंखों की ओपीडी में भी आंखों में जलन के मामले ज्यादा पहुंच रहे हैं।