फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सात जिलों की महिला पंचायत प्रतिनिधियों को बांटी स्कूटी

विज्ञापन
सरपंच को स्कूटर की चाबी भेंट करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को लघु सचिवालय में सात जिलों की 42 पंचायत प्रतिनिधियों को स्कूटी बांटी। इसमें जींद, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, चरखी दादरी व भिवानी जिलों की प्रतिनिधि शामिल रहीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका प्रयास है कि महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले। यही कारण है कि आने वाले पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग -ए की महिलाओं को आठ प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले आठ जिलों की प्रतिनिधियों को सम्मानि किया जा चुका है। बचे हुए जिलों की महिला प्रतिनिधियों को पंचकूला में सम्मानित किया जाएगा। कृषि कानूनों पर लोगों को बरगला रही है कांग्रेस उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन कृषि कानूूनों पर विपक्ष के लोग किसानों को बरगला रहे हैं। पंजाब सरकार वाहवाही लूट रही है, लेकिन सब्जियों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करके दिखाए। जो हरियाणा में भाव भावांतर योजना के रूप में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें