फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी की कोसली अनाज मंडी में बाजरा की खरीद बंद कर धरने पर बैठे आढ़ती

विज्ञापन
उसके अनाज मंडी में धरने पर बैठे आढ़ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी 1 अक्टूबर से रेवाड़ी की 3 मंडियों में बाजरा की खरीद शुरू हुई थी, लेकिन प्रतिदिन अनाज मंडियों में 60,70 किसानों को ही खरीद के लिए बुलाया जा रहा है। इसके चलते आढ़ती व किसानों की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है ।आढ़ती एसोसिएशन की ओर से कृषि मंत्री से लेकर सहकारिता मंत्री सहित अनेक अधिकारियों को इसकी शिकायत भी दी जा चुकी है। विरोध स्वरूप बुधवार को कोसली अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से खरीद बंद कर हड़ताल शुरू कर दी गई । व्यापारियों की मांग है कि मंडी में कम से कम प्रतिदिन 500 से 700 किसान आने चाहिए ताकि मजदूरों की दिहाड़ी निकाली जा सके। वहीं किसानों को भी कहना कि यदि इसी तरह से खरीद चली तू पूरी होने में 8 माह का समय लग जाएगा। जबकि सरकार की ओर से 1 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक खरीद की जानी है। रेवाड़ी जिले में 46870 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर बाजरा बेचने के लिए अपना पंजीकरण कराया हुआ है। वहीं कोसली में 25000 किसानों ने पंजीकरण कराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें